फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People of Kharwar caste agitated for not getting certificate

प्रमाण पत्र न मिलने से नाराज खरवार जाति के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
People of Kharwar caste agitated for not getting certificate
सकलडीहा (चंदौली)। तहसील प्रशासन की ओर से खरवार जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से नाराज समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार आश्वासन के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से अब तक खरवार समाज को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। चेताया कि प्रमाण पत्र जल्द जारी नहीं किया गया तो खरवार समाज के लोग अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

खरवार समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी तहसील प्रशासन प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली कर रहा है। यह आरोप भी लगाया कि लेखपाल और कानूनगो भी रिपोर्ट देने में टालमटोल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि प्रमाण पत्र जारी न होने से खरवार समाज के लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया से वंचित हो सकते है। प्रमाण पत्र जारी न होने से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में तहसील प्रशासन को पत्रक सौंपा। इस मौके पर मुन्ना खरवार, अक्षय खरवार, रितेश खरवार, संतोष, रामाश्रय, अभिषेक, बृजेश, विष्णु, शैलेश, चन्द्रशेखर, रमाशंकर, जय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed