शिकारगंज। क्षेत्र के बोदलपुर गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लगभग 20 घरों से निकलने वाला गंदा पानी निकासी न होने के कारण नालियां जाम हैं। इससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गंदे पानी की निकासी न होने से नाबदान का पानी बजबजा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है है। नक्सल इलाके के कछार पर स्थित गांट में अभी तक विकास की किरण नहीं पहुंची है। गांव निवासी राकेश के घर से लेकर रामकेश के घर तक लगभग 20 घर के लोग निवास करते हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए लगभग 15 वर्ष पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था जो अब जर्जर अवस्था में पहुंचगया है। पानी की निकासी कहीं और न होने के कारण नाली में पड़ा गंदा पानी बजबजा रहा है। गंदे पानी से हमेशा दुर्गंध उठती रहती है। इस नाली के दोनों तरफ लगभग 15 मीटर दूर सीवर का निर्माण किया गया है पर सीवर में नाली को न जोड़े जाने से परेशानी बनी हुई है। नाली के किनारे घर बनवा कर रह रहे राकेश, कृष्णावती, राधिका, विजई, बच्चन, विशेसर, कल्लू, मुराही, छोटू आदि ने जिला प्रशासन से जर्जर नाली का निर्माण कराने व पानी की स्थाई निकासी कराने की मांग की है।