चंदौली: महिला और लोगों को अचानक बदला कार्ड, 35 किलो की बजाय मिल रहा था पांच किलो अनाज, कोटेदार की डीएम से शिकायत
महिलाओं ने कोटेदार पर लाल कार्ड को सफेद करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक की मलेहर गांव की महिला दौली, चमेली और दुलारी ने मंगलवार को एसडीएम डॉ. अतुल कुमार से मिलकर कोटेदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनके लाल राशन कार्ड को काटकर सफेद राशन कार्ड दे दिया है। लाल कार्ड पर जहां उन्हें पहले 35 किलो अनाज मिलता था, वहीं अब सफेद कार्ड होने से मात्र पांच किलो ही मिलता है। एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
मलेहर गांव की विधवा महिलाओं के अलावा गांव के सात लोगों ने मंगलवार को एसडीएम से कोटेदार की शिकायत की। रामबदन सिंह ने आरोप लगाया है कि कोटेदार ने मेरा अंत्योदय कार्ड निरस्त कराकर अपनी बहू के नाम आवंटित करा दिया है। ऐसे ही धनदेव, मन्ना, झारखंडी ने भी कोटेदार पर अंत्योदय कार्ड को बदलकर गृहस्थी कार्ड करने का आरोप लगाया है।
अंत्योदय कार्ड धारकों ने बताया कि दो दशक पहले कार्ड का आवंटन हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। राशन भी हम लोगों को मिल रहा था, लेकिन एक-एक साल अचानक हमेशे कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड मांग लिया और उसके बदले पात्र गृहस्थी का कार्ड बना कर दिया।
इसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार आपूर्ति कार्यालय और पंचायत सचिव से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। थक-हार कर हम लोगों ने एसडीएम के यहां गुहार लगाई है। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक नौगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।