फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People arrive at the eight-day yoga camp.

Chandauli News: आठ दिवसीय योग शिविर में पहुंचे लोग

Mon, 01 Jun 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
People arrive at the eight-day yoga camp.
नियामताबाद के गोधना में योगाभ्यास करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में मिशन स्वास्थ्य मित्र अभियान के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय आयुष मंथन कार्यक्रम का समापन ग्राम सभा गोधन स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में योगाचार्य राजेश योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थित योग गुरुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिले के कई योग शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों का स्वागत ग्राम सभा गोधन के प्रधान दीनदयाल ने किया। आठ दिनों तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार शिविर में शामिल कई लोगों ने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस किया।
कुछ प्रतिभागियों ने वजन कम होने की बात कही, जबकि कई बुजुर्गों ने घुटने और कमर दर्द में राहत मिलने का अनुभव बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारतीय चिकित्सा पद्धति ‘आयुष’ को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति के सदस्य तपन कुमार (समाजसेवी), हिमांशु विश्वकर्मा, दीपू कुमार, सत्यम पाठक, योगेश्वर गोस्वामी, यश कुमार, राहुल कुमार, नित्यानंद पाठक और रामाश्रय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article