फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pedestrians forced to hesitate and gather dust

Chandauli News: हिचकोले खाने और धूल फांकने को राहगीर मजबूर

Sat, 22 Jun 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians forced to hesitate and gather dust
पीडीडीयू नगर। विगत दो साल से बन रहे सिक्स लेन के निर्माण कार्य की गति सुस्त होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। मार्च 2024 में सिक्स लेन का काम पूरा करना था लेकिन अभी तक 60-70 फीसदी ही हो पाया है। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों की वजह से हिचकोले खाने और धूल फांकने को राहगीर मजबूर हैं। वहीं, कार्यदायी संस्था काम में देरी का कारण दुलहीपुर में अतिक्रमण को बता रही है। वर्ष 2022 में पड़ाव चौराहे से गोधना तक करीब 14 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन बनाने के लिए शासन ने 328.28 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इस समय पड़ाव चौराहे से सुभाष पार्क तक करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के किनारे पौधरोपण, लाइट और जलनिकासी की व्यवस्था की जानी है। बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं और धूल उड़ रही है। ऐसे में वाराणसी से पीडीडीयू नगर तक का सफर लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। कदम-कदम पर हिचकोले खाने के साथ नाक, मुंह और सारे कपड़े धूल से सन जाते हैं। यही नहीं, आसपास के इलाकों में रहने वाले भी परेशान हैं। सिक्स लेन के निर्माण की मियाद मार्च 2024 तय की गई थी लेकिन अभी तक 60 से 70 फीसदी काम हो पाया है। निर्माण कार्य की रफ्तार सुस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, कार्यदायी संस्था का कहना है कि दुलहीपुर बाजार में अतिक्रमण की वजह से काम में देरी हो रही है। जिला प्रशासन जब तक अतिक्रमण नहीं हटाएगा, तब तक यहां सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed