{"_id":"68054d36f4c12ce7e70a7a90","slug":"pddu-junction-will-get-the-gift-of-two-amrit-bharat-express-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130028-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन को मिलेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन को मिलेगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आम भारतीयों की माने जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी। पहली सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से चलेगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दूसरी रांची-अजमेर अमृत भारत एक्सप्रेस इसी माह के अंत से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से आम यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
आम यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव कराने के लिए रेलवे अमृत भारत ट्रेन चला रही है। इसकी खासियत है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी कोच नहीं है। इस ट्रेन में जनरल और सेकंड क्लास में बदलाव किया गया है। 130 किमी की रफ्तार से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन में हाई एक्सीलरेशन के लिए दोनों छोर पर लोकोमोटिव के साथ पुश-पुल ऑपरेशन के लिए कंट्रोल कपलर होंगे। ट्रेन में झटका मुक्त यात्रा और आसान कनेक्शन के लिए सेमी-ऑटोमेटिक कपलर भी होंगे। वर्तमान में अयोध्या से दरभंगा और अयोध्या से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। अब 24 अप्रैल से बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी। सहरसा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), पीडीडीयू जंक्शन होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन तक ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल भी घोषित कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समस्तीपुर रेलवे डिवीजन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस दौरान सहरसा, मधुबनी, पटना, पीडीडीयू जंक्शन, इटारसी, जबलपुर सहित अन्य स्थानों भव्य समारोह के बीच ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इसी माह के अंत तक रांची से अजमेर के बीच भी अमृत भारत की शुरूआत हो जाएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन अपराह्न 3 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। अभी इस रूट पर चलने वाली हमसफर ट्रेन में साढ़े 35 घंटे का समय लगता है। अमृत भारत ट्रेन में यह सफर 34 घंटे में पूरा हो सकेगा। यह ट्रेन सहरसा से खुलकर खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), इटारसी, भुसावल के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से वापसी की टाइमिंग अभी नहीं आई है। इसके चलने से पीडीडीयू नगर के लोगों को मुंबई तक झटका रहित सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन में दिव्यांगजनों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। लगेज रैक या रैक पर भी कुशन लगाए जाएंगे। सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन की सीटों को आरामदायक और आकर्षक बनाया गया है। अमृत भारत एक्सप्रेस देखने में मेट्रो जैसी होगी। लोग एक से दूसरे डिब्बे में आ-जा सकेंगे। इस ट्रेन में हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट मिलेगा। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम वॉशरूम, सेंसर नल, एलईडी लाइट और यात्रियों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी है। ट्रेन में सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था रहेगी।