{"_id":"62b5fdc195c4262a491a7664","slug":"pddu-junction-converted-into-police-cantonment-chandauli-news-vns660590272","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पीडीडीयू जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को लेकर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पीडीडीयू जंक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान मोर्चा और शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, परिवर्तन मोर्चा की ओर से प्रस्तावित भारत बंद को देखते हुए स्टेशन पर सतर्कता बरती गई। शुक्रवार की सुबह से ही स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया। वहीं आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एचएन राम के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा।
विभिन्न संगठनों की ओर से शुक्रवार और शनिवार को जहां भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीं शनिवार को रेलवे की रामायण सर्किट पर्यटक ट्रेन पहुंचनी है। इसको देखते हुए स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम के नेतृत्व में जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट के निरीक्षक संजीव कुमार पूरी टीम के साथ आठो प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन के आस पास के इलाकों में गश्त की। लोगों को सुरक्षा का एहसास दिया गया। असिस्टेंट कमांडेंट एचएन राम ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपद्रवी को स्टेशन पर नहीं आने दिया जाएगा। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन और आस पास लगातार नजर रखी जा रही है।