फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PDDU division got overall efficiency shield

पीडीडीयू मंडल को मिला ओवलआल एफिशिएंसी शील्ड

Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
PDDU division got overall efficiency shield
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय रेल निकेतन में आयोजित 66वें रेल सप्ताह में पीडीडीयू मंडल को ओवरआल एफिशिएंशी शील्ड सहित उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 11 शील्ड मिले। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी के हाथों शील्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित क्षेत्रीय रेल पुरस्कार समारोह में डीडीयू मंडल को धनबाद, दानापुर मंडल के साथ महाप्रबंधक का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड मिला। इसके साथ ही पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट शील्ड, छोटे स्टेशनों में मंडल के फेसर स्टेशन को महाप्रबंधक का स्वच्छता अभियान शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग का इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग का ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग का वर्क शील्ड, वाणिज्य विभाग का बेस्ट परफॉर्मेंस इन बिजनेस डेवलपमेंट, विद्युत विभाग का बेस्ट एनर्जी एफिशिएंसी शील्ड, सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग का आईटी शील्ड, सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग का वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड, मंडल के रेलवे इंटर कॉलेज को कार्मिक विभाग का बेस्ट हाई स्कूल शील्ड दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ जीएम के हाथों एवार्ड लिया। इस मौके पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार यादव, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बृजेश कुमार यादव, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (वर्क्स) मनीष कुमार, सहायक मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed