फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA Ramnagar reached the final of cricket by defeating AS Sports

Chandauli News: एएस स्पोर्ट्स को हराकर पीसीए रामनगर पहुंची क्रिकेट के फाइनल में

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
PCA Ramnagar reached the final of cricket by defeating AS Sports
वीर अब्दुल हमीन फाउंडेशन की ओर से आयोजित पूर्वांचल स्पोर्ट्स कप अंडर 19 क्रिकेट में बुधवार को पीसीए रामनगर ने एएस स्पोट्स का छह विकेट से पराजित कर दिया।इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में टारगेट एकेडमी सुभाषनगर से मुकाबला होगा। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे प्रतियोगिता में बुधवार को टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एएस स्पोर्ट्स ने बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से मिलन ने छह छक्के और छह चौकी की मदद से शानदार 87 रन बनाए। पंकज ने 29 रन बनाए। रामनगर की तरफ से करण यादव ने चार विकेट झटके। वहीं चिरंजीवी और अरशद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए रामनगर ने चार विकेट के नुकसान पर 19 ओरवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से अरशद ने 48 गेंद में दस चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। चिरंजीवी ने 29 और अमन गुप्ता ने 22 रन बनाए। एएस स्पोर्ट्स की तरफ से राजीव और सैम ने दो -दो विकेट लिए। टीम की तरफ से 79 रन बनाकर जीत की नींव रखने वाले अरशद प्लेयर ऑफ द मैच बने। अंपायरिंग विवेक कुमार और अंकित रहे जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed