फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA Ramnagar entered the finals after defeating Rahul Sports by four wickets

Chandauli News: राहुल स्पाेर्ट्स को चार विकेट से हराकर पीसीए रामनगर फाइनल में

Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
PCA Ramnagar entered the finals after defeating Rahul Sports by four wickets
दुलहीपुर। एक स्थानीय विद्यालय में आयोजित अंडर-14 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को पीसीए रामनगर राहुल स्पोर्ट्स को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। रामनगर के सत्यम ने 58 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रन बनाया। सत्यम प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए राहुल स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से अंश पांडेय ने 24 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। वहीं विशाल ने 40 और नीलेश्वर ने 17 रन बनाए। पीसीए की तरफ से प्रिंस ने दो विकेट लिए। राहुल, सागर, रैंस ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए रामनगर की टीम ने छह विकेट खोकर 19वें ओवर में 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सत्यम ने नाबाद 95 रन बनाए। अनुज ने 17 रन और दिव्यांशु ने 15 रन बनाए। राहुल स्पोर्ट्स की तरफ से विशाल ने तीन विकेट लिए, जबकि सुजल और मयंक ने एक-एक विकेट लिए। फाइनल मुकाबला पीसीए रामनगर और संजय सिंह एकादश के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed