फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   paudhe kaatane, jameen par kabja karane par do ko jel

पौधे काटने, जमीन पर कब्जा करने पर दो को जेल

Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
paudhe kaatane, jameen par kabja karane par do ko jel
नौगढ़ वन विभाग की गिरफ्त में वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने के आरोपी - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान के दौरान लगाए गए पौधे काटकर आरक्षित वन भूमि कब्जा करने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया। 2017 में किए गए प्लांटेशन के पौधे काटकर कब्जा होने की शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम वन क्षेत्र रमनिया में पहुंची थी। वहीं देर शाम स्थानीय थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत मझगांई रेंज में सामाजिक वानिकी योजना से चार वर्ष पूर्व वन विभाग ने भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर -6 के चकरघट्टा वीट में प्लांटेशन का कार्य कराया था। पिछले एक सप्ताह से दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने यहां लगाए गए पौधों को नष्ट कर दिया और नाली व गड्ढों को पाट दिया। मुखबिर के द्वारा सूचना मिलते ही दोपहर में वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान वन दरोगा वीरेंद्र पांडे और वनरक्षक प्रसिद्ध नारायण, शशेन्द्र वर्मा वाचर समेत अन्य वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग के दल बल को देखकर प्लांटेशन कब्जा करने वाले इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान जंगल के अंदर भाग रहे श्याम सुंदर पुत्र फेक्कन निवासी चकरघट्टा तथा प्रदीप कुमार पुत्र शोथनाथ निवासी बरवाटांड़ को फावड़ा, कुल्हाड़ी के साथ वन कर्मियों ने पकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आए। दोनों के विरुद्ध वन विभाग ने 1927 की धारा 26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वही भागने वाले बुल्लू, राम लखन, जेसराम, नरायन, जवाहिर, धनराज और पलटू के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि प्लांटेशन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया लिया गया है। पाटे गए गड्ढों की खुदाई कराकर पौधरोपण कराया जाएगा। इस मामले में दो लोगों को जेल भेजा गया है और सात लोगों के विरुद्ध वन अपराध का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु वन विभाग की टीम दबिश दे रही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed