फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patna Jan Shatabdi was also stone pelted, the passengers narrowly escaped

पटना जनशताब्दी पर भी हुआ पथराव, बाल बाल बचे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Patna Jan Shatabdi was also stone pelted, the passengers narrowly escaped
पीडीडीयू नगर। पटना से बनारस जा रही पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर मंगलवार की रात बिहार के बिहिया में शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे एसी कुर्सियान कोच के साइड खिड़की का शीशा टूट गया। यह संयोग ही था कि इसमें सवार यात्री को चोट नहीं आई। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने हल्ला शुरू कर दिया। इस पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कैरेज विभाग के अधिकारियों ने खिड़की की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। डाउन 05126 पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी कुर्सियान कोच के सीट संख्या 61,66 और 67 के खिड़की का शीशा टूट गया। इस बर्थ पर सवार होकर पटना से वाराणसी की यात्रा कर रहे हितेन ने बताया कि बिहिया स्टेशन के समीप किसी ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। यह संयोग ही था कि पत्थर उसे नहीं लगा। यात्रियों के शोर गुल को सुनकर पहुंच रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ कैरेज एंड वैगन के एसएसई जगदीश प्रसाद सहकर्मियों के साथ पहुंचे और खिड़की के टूटे हुए हिस्से को किसी प्रकार बंद किया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व बिहिया स्टेशन के समीप ही शरारती तत्व के पथराव से भागलपुर से आनंदविहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 के बर्थ नंबर 17 और 18 के खिड़की का शीशा टूट गया था। इस ट्रेन के यात्रियों ने भी हो हल्ला किया। इसके बाद खिड़की की मरम्मत कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed