फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passersby saved a woman who was about to jump into the Ganges.

Chandauli News: गंगा में कूदने जा रही महिला को राहगीरों ने बचाया

Sat, 17 Jan 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Passersby saved a woman who was about to jump into the Ganges.
चहनिया। बलुआ पक्का पुल पर शुक्रवार की शाम गंगा में कूदने जा रही महिला को राहगीरों ने बचा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

वाराणसी के एक गांव की 26 वर्षीय महिला शुक्रवार की शाम बलुआ पक्का पुल पर पहुंची और रेलिंग पार कर गंगा में कूदने की तैयारी करने लगी। इसी बीच बलुआ क्षेत्र निवासी मारकंडेय निषाद, रोहित निषाद जो बाइक से वाराणसी से बलुआ की तरफ आ रहे थे कि नजर महिला पर पड़ी। इस पर दाेनों ने बाइक रोक ली और महिला के पास पहुंच कर उसे पकड़ लिया। महिला को रेलिंग के दूसरी तरफ खींचा और उसकी जान बचाई। मारकंडेय ने बताया कि रेलिंग के दूसरी तरफ खड़ी होकर महिला गंगा में कूदने की तैयारी कर रही थी।

हमारी नजर पड़ी तो मामला गड़बड़ लगा। शोर मचाने के बजाए हमने बाइक की रफ्तार तेज की और महिला के पास पहुंच कर अचानक उसे अपनी ओर खींच लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि युवकों ने साहस का काम किया है। महिला की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed