{"_id":"6553cc4729a9ad3b750a7484","slug":"passengers-fight-to-board-purushottam-express-chandauli-news-c-189-1-svns1012-5874-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों में हुई मारपीट
विज्ञापन
पर घर पहुंचने की जद्दोजहद में ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है। मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरने के बाद दो यात्रियों में मारपीट हो गई। दोनों के बीच ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ था। ट्रेन में भीड़ की स्थिति यह रही कि ट्रेन आने पर यात्रियों को उतरना मुश्किल रहा। स्थिति यह रही कि कुछ यात्री खिड़की से बाहर निकलते दिखे।
त्योहारी सीजन पर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए महानगरों से बिहार के पटना, गया, समस्तीपुर, बरौनी सहित अन्य स्थानों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चेन्नई सहित अन्य औद्योगिक शहरों में काम करने वालों को अंतिम समय में छूट्टी मिली। ऐसे में छठ पूजा पर सभी को घर पहुंचने की जल्दी है। यही कारण है कि औद्योगिक शहरों से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ है। स्थिति यह है कि तीन माह पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्री जब ट्रेन में सवार होने पहुंच रहे हैं तो वे भीड़ के कारण सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्लीपर की स्थिति जनरल जैसी है। वहीं एसी कोच की स्थिति भी ऐसी है कि सीट पर बैठे यात्री उठ नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन में भीड़ ऐसी रही कि गेट के बजाय लोग खिड़की से उतरते नजर आए। वहीं प्लेटफार्म पर दो यात्रियों के बीच हाथा पाई हो गई। पूछने पर पता चला कि दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद था। सुरक्षा कर्मियों के समझाने पर दोनों शांत हुए। यही स्थिति ब्रह्मपुत्र मेल, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, मुंबई मेल, तेजस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की भी ऐसी ही स्थिति रही। कोटा पटना एक्सप्रेस पत्नी और बच्चों के साथ पटना तक की यात्रा कर रहे राकेश ने बताया कि भीड़ के कारण सीट से उठना मुश्किल है। मंगलवार को जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ तथा सीएसजी एनके मिश्र के नेतृत्व में वाणिज्य कर्मी यात्रियों को संभालने में जुटे रहे।