{"_id":"63407ef0281cd94bbe5dd5fa","slug":"passenger-returning-from-maihar-fell-from-the-train-serious-chandauli-news-vns677854186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर दर्शन कर लौट रहा यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर दर्शन कर लौट रहा यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मैहर में मां शारदे का दर्शन कर लौट रहा यात्री रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर पड़ा। वह रिजर्वेशन होने के बाद भी गेट पर बैठा था। अनुमान है कि ट्रेन के झटका लेने पर वह नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने गिरे यात्री को खोजा और घायल को लोको अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया।
बिहार के औरंगाबाद जिले के उमगा थाना मदनपुर निवासी विकास कुमार सिंह (32) मैहर दर्शन पूजन करने गया था। मैहर से वह डाउन मुंबई मेल में कोच संख्या एस-सात से छह नंबर सीट पर सवार था। आधी रात के वक्त वह हवा खाने के
ि
लए गेट पर आ गया और वहीं पायदान पर बैठ गया। इसी बीच उसे झपकी आई, वहीं ट्रेन को भी झटका लगा। इससे वह नीचे गिर पड़ा। ट्रेन के यात्रियों ने इसकी सूचना 139 नंबर पर फोन कर दी। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ ने यार्ड में खोजबीन शुरू की। युवक रात में डेढ़ बजे लाइन के दक्षिण दिशा में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसे उठाकर एंबुलेंस से लोको अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले के उमगा थाना मदनपुर निवासी विकास कुमार सिंह (32) मैहर दर्शन पूजन करने गया था। मैहर से वह डाउन मुंबई मेल में कोच संख्या एस-सात से छह नंबर सीट पर सवार था। आधी रात के वक्त वह हवा खाने के
विज्ञापन
विज्ञापन