फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger problems due to the closure of the MEMU train of Patna route

पटना रूट की मेमू ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानी

Fri, 30 Apr 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Passenger problems due to the closure of the MEMU train of Patna route
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव और यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए रेलवे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रूट की मेमू ट्रेनों को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया है। पटना पं. दीनदयाल उपाध्याय, प. दीन दयाल उपाध्याय- बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय दिलदार नगर मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किए जाने से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों के बंद होने के बाद यात्रियों को कम दूरी की यात्रा करने के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले वर्ष के लॉकडाउन के बाद सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। स्पेशल के नाम पर पुराने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वर्तमान में 50 जोड़ी से अधिक ट्रेनें चल रही है। इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन टिकट के यात्रा करने नहीं दिया जा रहा है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को तो आसानी हो गई है। लेकिन कम दूरी की यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की डिमांड पर पिछले वर्ष ही 21 नवंबर से पं. दीननदयाल उपाध्याय से पटना तक और बाद में पीडीडीयू गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय दिलदारनगर सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनों को शुरू किया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली। कोरोना के दूसरे लहर में इस वर्ष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी कम हुई है। मुंबई, दिल्ली सहित औद्योगिक शहरों में जाने वाली ट्रेनें लगभग खाली जा रही है। इससे पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली 23 जोड़ी पैंसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय- बक्सर मेमू, पटना -पं. दीन दयाल उपाध्याय, पं. दीनदयाल उपाध्याय दिलदारनगर मेमू शामिल है। इससे कुचमन, सकलडीहा, जमानियां, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed