फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passed away by offering water to the rising sun

Chandauli News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया पारण

Tue, 16 Apr 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Passed away by offering water to the rising sun
पीडीडीयू नगर। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सोमवार को व्रतियों ने पारण किया। इसी के साथ चार दिवसीय चैती छठ का समापन हो गया। सुबह जलाशयों के तट पर आस्थावानों की भीड़ जुट गई। व्रतियों ने विधि विधान से भगवान भाष्कर की पूजा की और फिर अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मैया के गीत गूंजते रहे। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरूआत शुक्रवार को नहाय खाए से हुई थी। शनिवार को निराजल व्रतियों ने बखीर का भोग लगाकर व्रत का संकल्प लिया था। रविवार की शाम व्रती सरोवर के तट पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। सोमवार को भोर में दउरी, सूप में फल, फूल, पकवान के साथ पूजन सामग्री सजाई। इसके बाद हाथों में कलश और दउरी लेक पूरे परिवार के साथ छठ के गीत गाते हुए जलाशयों पर पहुंचे। नगर के आरपीएफ कॉलोनी पोखरा और मान सरोवर तालाब पर व्रतियों की भीड़ जुट गई। सरोवरों के तट पर कलश स्थापित कर भगवान भाष्कर की पूजा की गई। इसके बाद व्रती कमर भर पानी में खड़े होकर सूर्य देव का इंतजार करने लगे। जैसे ही आसमान में सूर्य की लालिमा दिखी व्रतियों पर अर्घ्य दिया। वहीं, व्रतियों को अर्घ्य दिलाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का उपवास तोड़ा।

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed