फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parents created ruckus when teachers arrived late

Chandauli News: शिक्षकों के देरी से आने पर अभिभावकों ने किया हंगामा

Tue, 16 Apr 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Parents created ruckus when teachers arrived late
नौगढ़। प्राथमिक विद्यालय भैंसोड़ा का ताला सोमवार सुबह नौ बजे तक न खुलने से नाराज अभिभावकों ने हंगामा किया। इस बीच विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक अजीत कुमार और प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम के बीच बहस भी हुई। इस मामले में बीईओ ने नोटिस जारी कर शिक्षकों से जवाब तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय भैंसोड़ा में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार के अलावा सर्वेशनंदन त्रिपाठी, दीपक और सुजीत के अलावा शिक्षामित्र कैलाश यादव, सुभाष यादव और अर्जुन की तैनाती है। सुबह आठ बजे विद्यालय खुलने और दो बजे बंद करने का निर्देश हैं। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक देरी से स्कूल आते हैं और समय से पहले बंद करके चले जाते हैं। सोमवार को स्कूल का ताला सुबह नौ बजे तक बंद रहा तो प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम के नेतृत्व में अभिभावक लामबंद होकर पहुंच गए। बच्चे विद्यालय के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि 10 बजे हेडमास्टर अजीत कुमार से पूछताछ करने पर वह भड़क गए। इसके बाद स्कूल के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इसमें जिलानी, नसीम, इनोज, मुमताज, असीम, रफीक, मिराज व इम्तियाज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed