{"_id":"49a976acb983833a8dc191cb0a9ec936","slug":"parent-orientation-program-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम मनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम मनाया
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
डांडी स्थित जैपुरिया स्कूल बनारस में आयोजित पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम
विज्ञापन
रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे नर्सरी से लेकर कक्षा सात तक के
छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि बचपन से ही हर बच्चे के जीवन में नई उमंगे एवं नई ऊंचाइयां आकार लेना शुरू हो जाती हैं।
बच्चे के व्यक्तित्व के विकास में स्कूल का प्रमुख योगदान होता है। कहा कि क्षेत्रीय बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था प्रदान करना ही जैपुरिया स्कूल का उद्देश्य है। वहीं स्कूल के प्राचार्य आशीष सक्सेना ने शिक्षण विधि एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
जैपुरयि शिक्षण समूह की प्रतिनिधि सोनिया मेहरा ने स्कूल की कार्य प्रणाली, छात्र-छात्राओं की मूल्यांकन विधि सहित तमाम जानकारियां दीं।
अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद स्कूल के निदेशक मनोज बजाज एवं अनिल के जाजोदिया ने किया। इस अवसर पर श्याम बजाज, पूनम मिश्रा, सुनील सचदेवा आदि मौजूद रहे।