फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panic when unclaimed bags were found in the passenger hall

यात्री हाल में लावरिश बैग मिलने पर खलबली, खाली कराया हाल

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panic when unclaimed bags were found in the passenger hall
पीडीडीयू नगर। स्टेेशन के यात्री हाल में बुधवार की दोपहर में लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने तत्काल यात्री हाल को खाली कराया। इसके बाद बैग की जांच की गई। बैग में कुछ कपडे़ मिले। इसके बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए मॉकड्रिल का रहा। मॉकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा बलों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने आपस में बात की और योजनाबद्ध तरीके से दल बल के साथ पहुंचे। सावधानीपूर्वक सभी यात्रियों को वहां से हटाया गया। फिर पूरे इलाके को रस्सियों का घेरा बनाकर सील कर दिया गया। दो जवानों ने सावधानी पूर्वक बैग तक पहुंच कर तलाशी ली। जांच में बैग में कपड़े निकले। इस पर सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद डॉग स्क्वायड के साथ पूूरी टीम सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर गश्त करती रही और जांच पड़ताल की। यही नहीं अप और डाउन की ट्रेनों में पहुंच कर तलाशी ली। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed