फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pandit Nehru had laid the foundation of development

पंडित नेहरू ने रखी थी विकास की नींव

Sat, 28 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 28 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru had laid the foundation of development
नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
 देश के पहले प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने याद किया। नगर के न्यू महाल स्थित नेहरू पार्क में पहुंच कर नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।यहां हुई गोष्ठी में नेहरू को आजाद भारत के विकास की नींव रखने वाला बताया। इसके पूर्व नेहरू पार्क की साफ सफाई कर उसे चमकाया गया। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय से नेहरू पार्क तक पदयात्रा की। पार्क में कांग्रेसियों ने नेहरु जी को श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की बागडोर संभाली है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। देेश में पंजवर्षीय योजना, हरित क्रांति, औद्योगिक क्रांति की शुरूआत की। उन्होंने देश में बड़े बड़े कारखाने स्थापित किए तो बांध और नहरों का निर्माण कर अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। इन्हीं बुनियाद के आधार पर आज हमारा देश मजबूत स्थिति मे है। गोष्ठी में आनंद शुक्ला, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, आसिफ परवेज आदि रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता ने और संचालन मेवालाल पटेल ने किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से नगर स्थित कैंप कार्यालय पर चाचा नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर जिला संयोजक श्वेता सिद्धीदात्री, मुनीर खां, पंकज त्रिपाठी, लल्लू लाल साहनी, अमृता कुमारी,  वंदना,  मोहन, जमील खां आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed