फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pandit Deendayal Upadhyay Junction echoed with the slogan of Jai Shri Ram.

Chandauli News: जय श्रीराम के नारे से गूंजा पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

Sun, 04 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay Junction echoed with the slogan of Jai Shri Ram.
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद रामलला के दर्शन को लेकर लोगों में व्याकुलता है। लोगों को अयोध्या में लाकर रामलला के दर्शन कराने के लिए रेलवे की ओर से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित दो आस्था स्पेशल ट्रेनें शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरी। ट्रेनों के पहुंचने पर ट्रेन में सवार आस्थावानों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इससे स्टेशन जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे टाटा से अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर अधिकारियों की टीम प्लेटफार्म पर पहुंच गई। ट्रेन में साफ सफाई की व्यवस्था की गई और खाना चढ़ाया गया। हालांकि इसमें पीडीडीयू जंक्शन से किसी कोई यात्री सवार नहीं हुआ। जब तक ट्रेन खड़ी रही ट्रेन यात्री प्लेटफार्म पर उतर कर सेल्फी लेते रहे और जयश्रीराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं लगभग नौ बजे भागलपुर से चली आस्था स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। 22 कोच के ट्रेन में यहां से 46 यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सवार हुए। इसके पूर्व वाणिज्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यहां वाणिज्य विभाग से सहायक वाणिज्य प्रबधक शैलेंद्र कुमार और मनीष कुमार, सीएसजी एनके मिश्र, डिप्टी एसएस कामर्शियल आरआर सिंह, संदीप कुमार, बीआईसी टीसी दिलीप चौधरी, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएच राम, निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी के एसआई मुन्ना लाल, आरक्षी अतुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed