फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panchayat building's land was demolished

Chandauli News: पंचायत भवन की भूमि बनाया घर गिराया गया

Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat building's land was demolished
सकलडीहा। ईटवा गांव के निर्माणाधीन पंचायत भवन की भूमि पर मकान बना लिया गया था। इसके खिलाफ तहसीलदार की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मकान को ध्वस्त करा दिया। महिलाओं ने विरोध किया पर प्रशासन ने एक न सुनी।
विज्ञापन


पंचायत भवन की भूमि पर गांव के एक मनबढ़ ने कब्जा कर मकान बना लिया था। इसके खिलाफ ग्राम सभा की ओर से तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया था। चार वर्ष बाद तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी किया गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मकान को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पंचायत भवन की भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण केा हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed