फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Painter died after being hit by a tanker

Chandauli News: टैंकर की चपेट में आने से पेंटर की मौत

Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Painter died after being hit by a tanker
अलीनगर थाना अंतर्गत अलीनगर में शुक्रवार की दोपहर में टैंकर की चपेट में आने से पेंटर की मौत हो गई। मजदूर दोपहर में काम रोक कर पेड़ की छांव में बैठ कर खाना खाने जा रहा था। मजदूर की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी दीनदयाल (47) मुगलचक निवासी अपनी बहन चंद्रकला देवी के घर रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। शुक्रवार को वह सड़क के किनारे एक निजी स्कूल की रंगाई पुताई करने गया था। शुक्रवार की दोपहर में वह कार्य रोक कर खाने खाने के लिए सड़क के किनारे नीम के पेड़ के नीचे गया था। खाना खाने के बाद वह अपने साथी मजदूर के साथ आराम करने लगा। इसी बीच एक अहाते में खड़े टैंकर का चालक ने टैंकर को बैक करने लगा। इसी दौरान दीनदयाल टैंकर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टैंकर को कब्जे में ले लिया वहीं चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस दौरान अलीनगर थाना परिसर में जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने लाेगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में अलीनगर के अपराध निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed