फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy yield will be more than 60 quintals per hectare in the district

जिले में प्रति हेक्टेयर 60 क्विंटल से ज्यादा होगी धान की उपज

Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy yield will be more than 60 quintals per hectare in the district
चंदौली। जिले में इस वर्ष प्रति हेक्टेयर 60 कुंतल के ज्यादा धान की उपज होगी। इसका पता सोमवार को जिलाधिकारी ईशा दुहन की निगरानी में सकलडीहा के फगुईयां गांव में हुई धान की क्राप कटिंग से चला। जिलाधिकारी ईशा दुहन के साथ सोमवार की सुबह अधिकारी सकलडीहा के फगुईयां गांव पहुंचे। वहां के किसान छन्नूलाल के खेत में लगी धान की फसल की क्राप कटिंग कर उपज की जांच की गई। यहां पाया गया कि प्रति हेक्टेयर 62.88 कुंतल धान की उपज हुई है। वहीं दूसरे किसान विनोद गुप्ता के खेत में क्राप कटिंग की गई तो उसकी प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंतल अनुमानित उपज बताया गया। इस प्रकार अनुमान लगाया गया कि जिले में इस वर्ष 60 क्वींटल प्रति हेक्टेयर धान की उपज होगी। इस मौके पर तहसीलदार सकलडीहा वंदना मिश्रा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष जायसवाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक शेख कलीम, लेखपाल रामबली प्रसाद, शिव प्यारे दुबे, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि शरद मंडवाल, सिपाही राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed