फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pachokhar won the Bhataria Premium League competition League

Chandauli News: पचोखर ने जीती भटरिया प्रीमियम लीग प्रतियोगिता

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pachokhar won the Bhataria Premium League competition League
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के भटरिया गांव में आयोजित भटरिया प्रिमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मवई खुर्द को हराकर पचोखर ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रिमियर लीग के फाइनल मुुकाबले में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पचोखर ने 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवई खुर्द की पूरी टीम 24 रन पर आलआउट हो गई। पचोखर के पवन यादव को ऑरेंज कैप दिया गया। चकिया के हरिहर प्रसाद को पर्पल कैप, गोधना के प्रदीप यादव बेस्ट बल्लेबाज, रामपुर से सरजू बेस्ट गेंदबाज, मवई खुर्द के गोलू को बेस्ट कैच लेने का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि न्यू प्रिपवेल क्लासेज के डॉयरेक्टर सुरेश यादव, केवीएस एकेडमी के प्रबंधक विकास तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव माही, प्रधान राजेन्द्र यादव और पूर्व बीडीसी पारस सोनकर ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग रामकिशुन यादव, अमित यादव ने की जबकि स्कोरर उमेश यादव और सुनील यादव ने की। कमेंटेटर दीपक कुमार यादव रहे। इस मौके पर दीपक यादव, प्रवीण कुमार, धर्मवीर यादव, प्रिंस यादव, मनोज(विराट), अनिल कुमार सोनकर, वीरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed