फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen remains near, bonsai plants are planted

ऑक्सीजन रहे पास, बोनसाई पौधों से लगाई आस

Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Oxygen remains near, bonsai plants are planted
पीडीडीयू नगर। कोरोना की दुश्वारियों ने आक्सीजन की उपलब्धता के प्रति लोगों को अलर्ट कर दिया है। सांसों की सलामती के लिए लोग अपने घरों, बेडरूम में आक्सीजन उगलने वाले पौधे लगा रहे हैं। घर के इनडोर प्लांट में रंग-विरंगे फूल वाले पौधे की जगह बोनसाई पेड़ लेने लगे हैं। नर्सरियों पर इन दिनों आक्सीजन उगलने वाले पौधों की डिमांड बढ़ गई है। नर्सरी कारोबारियों से पौधों को लगाने तथा उसे गमले में बचाए रखने के उपाय पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच पूरे देश में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। सिलिंडर के लिए लोग तरस रहे हैं। इसके बाद स्वस्थ लोगों में भी ऑक्सीजन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कंक्रीट के जंगल में रहने वाले लोग भी प्रकृति से नजदीकी खोजने लगे हैं। इसके लिए लोग ऑक्सीजन देने वाले पौधों को घर में लगा रहे हैं। घर के बेडरूम और आंगन में कभी सजावटी बांस, मनिप्लांट के साथ औषधिय और खुश्बूदार एलोवेरा, गार्डेनिया, लैवेंडर, जैस्मिन प्लांट आदि लगाते रहे हैं। कोरोना के प्रभाव से ऑक्सीजन के अभाव में मौत की खबर ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है। लोग बचने के लिए आक्सीजन उगलने वाले पौधों के लगाने लगे हैं। लोग प्रेयर, स्पाइडर, स्नेक प्लांट (संसबेरिया), पीस लिली, एरिका, सिफोटिया पाम आदि के पौधे लगाने लगे हैं। आंगन के लिए लोग नीम, आम, अशोक सहित अन्य बोनसाई पौधों की डिमांड नर्सरी पर कर रहे हैं। डिमांड बढ़ते ही पौधों की कीमत भी बढ़ गई है। चकिया तिराहा पर नर्सरी चलाने वाले राजकुमार सोनकर ने बताया कि पिछले एक महीने में नर्सरियों पर आने वाले लोग ऑक्सीजन बढ़ाने वाली और बेडरूम में लगाने वाले पौधों के बारे में पूछ रहे हें। पोधों की कीमत भी पचीस प्रतिशत तक बढ़ी है। यहां आने वाले लोग पौधों को लगाने तथा उसे गमले में बचाए रखने के उपाय भी पूछ रहे हैं। नगर के कैलाशपुरी निवासी बीके सिंह, शास्त्री कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, मानसनगर निवासी अवधेश राय आदि ने बताया कि घर में गमले में पौधे रहने से सकून मिलता है। बीमार होकर ऑक्सीजन सिलिंडर लगवाने से अच्छा है कि गमले में पौधों के सहारे आक्सीजन लेबल बढाएं। रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed