फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen plant started in district hospital Chandauli

जिला अस्पताल में शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट

Mon, 17 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started in district hospital Chandauli
चंदौली। जनपद के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय को सोमवार को आक्सीजन प्लांट की सौगात मिली। इसका शुभारंभ एमएलसी अरविन्द शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी संजीव सिंह के अलावा क्षेत्रीय विधायक साधना सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया चन्दौली के उद्यमी गौतम चैधरी एवं विपिन अग्रवाल के सहयोग से निर्मित इस ऑक्सीजन प्लांट को पंडित कमलापति राजकीय चिकित्सालय को समर्पित किया गया। 400 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन प्लांट से 80 बेडों को आक्सीजन सपोर्ट दिया जा सकेगा। इस प्लांट के शुरू हो जाने से जनपद में कोरोना मरीजों को किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में आक्सीजन उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा की जा सकेगी।
विज्ञापन

यह ऑक्सीजन प्लांट पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय चिकित्सालय के एमसीएच विंग में स्थापित किया गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि आक्सीजन प्लांट लग जाने से जनपद में आक्सीजन की मांग को पूरा करने में काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीपी द्विवेदी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------
02.
कोरोना संक्रमण रोकने को अफसर रहे सतर्क: मंडलायुक्त
लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने पर बल
सचित्र 56
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। कोरोना संक्रमण से बचाव और तैयारियों की प्रगति जानने के लिए एमएलसी एके शर्मा और वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक की। मंडलायुक्त ने संक्रमण को रोकने तथा उपचार के माध्यमों को विकसित करने पर बल दिया। साथ अफसरों को सतर्क रहने को कहा।

बैठक के दौरान डीएम संजीव सिंह ने बताया कि जिले में एल-टू लेवल के पांच अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में 33 वेंटिलेटर तथा पर्याप्त बेड हैं। कहा कि अब तक कुल 9235 मेडीकल किट मरीजों में वितरण हो चुका है। जबकि तहसील स्तर पर अधिकारियों की टीम किट वितरण और जांच प्रक्रिया की मानीटरिंग कर रही है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं, अफसर कोरोना की संभावित तीसरी वेब को नाकाम करने के लिए अलर्ट रहे। कहा कि अस्पतालों में पीड्रियाट्रिक वार्ड बनाकर उसमें समस्त आवश्यक तैयारियां करा लिया जाय। एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की स्क्रिनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान विधायक साधना सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा. बीपी द्विवेदी, एडीएम अतुल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या रामराज, एसीएमओ डा.डीके सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed