फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen plant started in Chandauli and Chakia District Hospital

चंदौली और चकिया जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट शुरू

Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started in Chandauli and Chakia District Hospital
चंदौली। भारी उद्योग मंत्री और सांसद चंदौली डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय बुधवार को जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया और पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चंदौली में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय चकिया पहुंचे। यहां उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित आक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां 600 एलएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सफैम इंडिया कंपनी एवं ग्राम्या संस्थान के सहयोग से स्थापित किया गया है। यहां दो सौ केवी जनरेटर भी संस्था के सहयोग से स्थापित है। इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग डेढ़ करोड़ है तथा इसके द्वारा 100 बेडों का ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाएगा। इस मौके पर हुई सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड एवं अन्य स्वास्थ्य उत्थान के कार्यक्रमों के जरिये देश वर्तमान में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जिला होने के कारण वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत ब्लैक राईस को देश तथा विदेशों में प्रमोट किया जा रहा है। आकांक्षात्मक जिले के रूप में चयनित चंदौली जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद चंदौली जिला अस्पताल पहुंच कर उन्होंनेे 300 एलएमपी क्षमता के सौ बेड तक सपोर्ट वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान चकिया में सीडीओ डॉ. अजितेन्द्र नारायण, एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी, सीएमएस डॉ. अजय सिंह गौतम, आक्सफैम के उप निदेशक तेजस पटेल, ग्राम्या संस्था की निदेशक बिंदु सिंह, नीतू सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, दर्शना सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, पीडीडीयू नगर चेयरमैन संतोष खरवार, अभिषेक मिश्रा, श्यामजी सिंह, दिव्या जायसवाल रहे। संचालन पूनम मिश्रा ने किया। इसी तरह चंदौली में डीएम संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मिला सिंह, शमशेर सिंह, राणा प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed