{"_id":"7ac73cf901a64efcfd8ab1e1b519098e","slug":"overlooking-the-rule-in-minor-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर निर्माण में मानक की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर निर्माण में मानक की अनदेखी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन की स्थानीय इकाई की लक्ष्मणगढ़ गांव स्थित वाल्मीकि
विज्ञापन
इंटर कालेज बलुआ के पूर्व प्रवक्ता यदुनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास
पर बैठक हुई ।
बैठक में गुरेरा नहर से लक्ष्मणगढ़ तक माइनर निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया गया।
बैठक में भाकियू नेता जितेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि माइनर निर्माण में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों से संगठित होने का भी आह्वान किया। कहा कि यदि नियम के अनुसार माइनर का निर्माण नहीं हुआ तो किसान प्रदर्शन करेंगे।
योगेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि इससे बड़ी अनियमितता और क्या होगी कि माइनर की खुदाई बगैर नक्शे के ही हो रही है। इस तरह सिंचाई विभाग सिर्फ धन की बर्बादी कर रहा है।
माइनर बनने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। कमला पांडेय और मुसाफिर पांडेय ने अविलंब निर्माण कार्य रोक कर मानक के अनुसार निर्माण की मांग की। बैठक में विजय प्रताप, राजाराम, मर्याद यादव, सुल्तान अहमद, चंद्रिका सिंह, सरयू, रामजी, डिप्टी पांडेय, भरत यादव, विजेन्द्र पांडेय, मदन, रामदुलार, तहसीलदार, राजपति यादव, अनंजय , शिव कुमार आदि रहे