{"_id":"695038f050497ff39204f436","slug":"over-300-people-stood-for-four-hours-in-the-morning-rajghat-bridge-opened-at-1020-am-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141490-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सुबह चार घंटे तक खड़े रहे 300 से ज्यादा लोग, 10.20 बजे खुला राजघाट पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सुबह चार घंटे तक खड़े रहे 300 से ज्यादा लोग, 10.20 बजे खुला राजघाट पुल
विज्ञापन
मालवीय पुल पर जाने के लिए पड़ाव पर बैरिकेडिंग खुलने का इंतजार करते लोग। संवाद
-वाराणसी जिला प्रशासन के वाहनों के आवागमन शुरू करने की सूचना पर पुल के पास जुटे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर, पड़ाव। राजघाट पुल खुलने की सूचना के बाद सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। सुबह 300 से ज्यादा लोग चार घंटे तक खड़ा रहे। शनिवार सुबह दस बजकर 20 मिनट पर राजघाट पुल खुला। इसके कारण कुछ समय तक जाम जैसे हालात हो गए।
वाराणसी के राजघाट पुल के मरम्मत का कार्य 26 दिसंबर को बंद कर दिया गया था। वाराणसी प्रशासन ने सूचित किया था कि 27 दिसंबर को पुल पर वाहनों का प्रतिबंध हट जाएगा। सूचना के बाद सुबह 6 बजे से ही पड़ाव और नमो घाट की तरफ वाहनों की कतार लग गई। लेकिन बैरिकेडिंग नहीं हटाया गया। लोगों ने करीब चार घंटे इंतजार किया। तब जाकर 10:20 बजे आवागमन शुरू किया गया।
मरम्मत के लिए सबसे पहले 20 दिसंबर को पुल बंद किया गया। उस समय दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति थी लेकिन पूरी तैयारी न होने के कारण रामनगर, सामनेघाट और लंका पर भीषण जाम लग गया। पुल के मरम्मत का कार्य एक घंटे में ही बंद करना पड़ा। वहीं दूसरी बार 23 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया। वाराणसी और चंदौली दोनों तरफ लोहे और सीमेंट की भारी बैरिकेडिंग कर दी गई। 24 दिसंबर से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ लेकिन अभी तक दो जॉइंटर की ही मरम्मत हो सकी थी कि उत्तर रेलवे ने कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद 26 दिसंबर को कार्य दोबारा बंद हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी जिला प्रशासन ने अखबारों के माध्यम से यह सूचना दी कि 27 दिसंबर की सुबह से सभी वाहनों का प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। सूचना के बाद 27 दिसंबर को यानि शनिवार की सुबह 6 बजे से ही बाइक और चारपहिया सवार लोग राजघाट पहुंच गए लेकिन बैरिकेडिंग हटा नहीं था। 10:20 बजे तक जब तक बैरिकेडिंग हटने तक इंतजार करना पड़ा। तब तक सैकड़ों लोग पैदल ही पुल पार किए। लोगों का कहना थ कि अगर बैरिकेडिंग रात को ही या फिर अलसुबह हटा दिया जाता तो काफी लोगों को राहत मिलती।
-- -- -- -- -- --
कोट-- -
27 दिसंबर की सुबह 10:20 बजे मालवीय पुल पर सभी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। वाराणसी प्रशासन की अनुमति के बाद चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को हटाया गया था।
-- सत्यप्रकाश यादव, यातायात प्रभारी, चंदौली

कोट