फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outsourcing employees created a ruckus on the fear of layoffs

छटनी की आशंका पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया हंगामा

Thu, 20 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees created a ruckus on the fear of layoffs
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कई कर्मचारी छटनी की आशंका से लेकर बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने सभासदों संग ईओ का घेराव किया। बाद में ईओ के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए और वहां से चले गये।
विज्ञापन

नगर पालिका में 280लोग आउटसोर्सिग पर कार्य कर रहे हैं। इसमें पंप ऑपरेटर, बिजली कर्मी से लेकर सफाई व कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी शामिल है। इस बार आउटसोर्सिंग का ठेका जीईएम पोर्टल के माध्यम से हुआ है। ऐसे में लंबे समय से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारी छटनी होने की आशंका से भयभीत हैं। बुधवार को ये कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे गये और हंगामा करने लगे। इसके बाद सभासद सुनील विश्वकर्मा और अशोक जायसवाल लेकर ईओ कार्यालय गये और उनका घेराव किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई पंप पर अन्य लोग पहुंचकर चाभी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित सुभाष पार्क में दूसरे जिले से आये लोगों का आउससोर्सिंग पर कार्य के लिए फार्म भरवाया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि कई कर्मचारी काफी समय से यहां कार्यरत हैं। ऐसे में उन्हें निकाले जाने पर उनके समक्ष समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ईओ ने कर्मचारियों को समझाते हुए कहा कि फिलहाल अभी किसी की भी छटनी नहीं होगी लेकिन पालिका आर्थिक संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में आउटसोर्सिंग का ठेका जीईएम पोर्टल से होने के बाद अब कर्मचारियों की भर्ती अर्हता के अनुुसार होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार ठेका लेने वाली कंपनी साठ वर्ष वाले कर्मचारियों से लेकर बिना तकनीकी ज्ञान के बिजली व अन्य टेक्निकल कार्य करने वालों की छटनी कर सकती है। इसके अलावा पंप पर भी तीन के स्थान पर दो कर्मचारियों से कार्य लिये जाने की संभावना है। पहले से कार्यरत कर्मचारियों में छटनी को लेकर भय व्याप्त है।

पालिका काफी आर्थिक संकट से जूझ रही है। फिलहाल अभी किसी भी कर्मचारी छटनी नहीं की जाएगी। कर्मचारियों से शासनादेश के अनुसार कार्य लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उनका दूसरे कार्यो के लिए समायोजन किया जाएगा। कृष्णचंद, ईओ नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed