फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   OTS: Rs 433 crore is outstanding, only Rs 27 crore deposited

ओटीएस : बकाया है 433 करोड़, जमा हुए मात्र 27 करोड़

Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
OTS: Rs 433 crore is outstanding, only Rs 27 crore deposited
पीडीडीयू नगर। विद्युत निगम की ओर से ओटीएस के तहत 15 फरवरी तक चलाए गए अभियान के तीसरे चरण में मात्र 45 हजार उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या 2.15 लाख के करीब है। योजना का लाभ लेने वालों ने कुल 27 करोड़ 62 लाख रुपये जमा किया है, जबकि विद्युत निगम का लक्ष्य 433 करोड़ रुपये जमा कराने का है। कम वसूली को देखते हुए विभाग ने याेजना की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। हालांकि ओटीएस के तहत मिलने वाली छूट का प्रतिशत घटा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में विद्युत निगम के तीन डिविजन हैं। चंदौली डिविजन के 20 हजार 396 उपभोक्ताओं ने 11.68 करोड़ रुपये, सकलडीहा में 15 हजार 546 उपभोक्ताओं ने 10.84 करोड़ और मुगलसराय डिवीजन में आठ हजार 621 उपभोक्ताओं ने 5.11 करोड़ रुपये जमा किए हैं। शासन के निर्देश पर विद्युत निगम की ओर से जिले में एक से 31 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण चलाया गया था। एक माह तक चले अभियान में करीब 40 हजार लोगों ने ही योजना के लाभ के लिए आवेदन किया। दूसरे चरण में भी करीब 18 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस का लाभ उठाया है। उधर, विभाग की ओर से एक से 15 फरवरी तक चलाए गए तीसरे चरण के अभियान मेंभी वसूली संतोषजनक नहीं रही। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक से 15 फरवरी तक चलाए गए अभियान के दौरान योजना का लाभ सभी बकाएदार उपभोक्ताओं ने नहीं लिया है। उपभोक्ताओं को योजना के तहत ब्याज में मिल रही छूट का लाभ लेना चाहिए। योजना की तिथि समाप्त होने के बाद जांच अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे, साथ ही उन पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed