फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Orgy of death in Talaspur, 11 killed in seven days due to cold-fever

तलासपुर में मौत का तांडव, सर्दकी-बुखार से सात दिनों में 11 की गई जान

Wed, 05 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Orgy of death in Talaspur, 11 killed in seven days due to cold-fever
कंदवा। क्षेत्र के तलासपुर गांव में इस समय मौत तांडव कर रही है। मात्र सात दिनों में इस गांव में सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं आधा दर्जन लोग अभी भी इन बीमारियों की चपेट में आकर निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इस ओर से आंखें मूंदे है। न गांव में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है और न ही अन्य ग्रामीणों की जांच की जा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है। जनपद के आखिरी छोर पर बसे तलासपुर गांव में एक सप्ताह में सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द जैसी मामूली बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। गांव में सबसे पहले सर्दी, जुकाम, खांसी व बदन दर्द से रामनाथ यादव की पत्नी शांति (62) की मौत हो गई। उसके बाद राजदुलार यादव (56), श्रवण राजभर (60), पन्नालाल यादव (78), रघुपति गोड़ (60), अतिउल्लाह खां (65), प्रभु यादव (62), संतोष गुप्ता (48), राजेश गोड़ उर्फ पिंटू (38), वहाब खां की पत्नी कुरैशा बेगम (72) और राधाकृष्ण गुप्ता (86) की इसी तरह के लक्षणों के साथ मौत हो गई । पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव के घर के ही दो लोगों की इस रोग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्राम प्रधान ने गांव को सैनिटाइज कराया लेकिन इसके बाद भी लोग इस रोग की चपेट में आकर काल कवलित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed