फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Organic solution made from jaggery will make manure of starch

गुड़ से बना जैविक घोल पराली को बदल देगा खाद में

Wed, 02 Dec 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Organic solution made from jaggery will make manure of starch
सकलडीहा। कृषि विभाग ने पराली को खाद में तब्दील करने की विधि खोज निकाली है। इसके लिए दो किलो गुड़ वेस्ट डी कंपोजर रासायनिक दवा में मिलाकर इस जैविक घोल को कटाई के बाद पराली पर छिड़काव से न सिर्फ पराली खाद के रूप में तब्दील हो जाएगी बल्कि जलाने से भी निजात मिल जाएगी। खाद बनने से खेत की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ बीज को उपचार और हरी फसल को टॉनिक मिलेगा। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों पर होने वाला मुकदमा भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक राजीव भारती ने बताया कि खेतों में पराली जलाने से जहां मिट्टी की जीवाश्म समाप्त हो जाता है वहीं उत्पादन क्षमता भी कम हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिये प्रदेश सरकार की ओर कृषि विभाग ने जैविक घोल के माध्यम से पराली को खाद में तब्दील करने की विधि खोज ली है। प्रत्येक बीज गोदाम पर मात्र 20 रुपये में वेस्ट डी कंपोजर की दवा और दो किलो गुड़ 200 लीटर पानी में डालकर जैविक घोल तैयार किया जा सकता है। दो सौ लीटर जैविक घोल से करीब दो हेक्टयर खेतों की पराली को खाद में तब्दील किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इनसेट.........
हरी फसल के लिए टॉनिक का काम करेगा घोल
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फसल की कटाई से एक सप्ताह पूर्व घोल तैयार कर कटाई के बाद तुरंत छिड़काव करने से पराली एक सप्ताह में खाद में तब्दील हो जाएगी। बोआई और जोताई में किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होगा। इस विधि से पहले वर्ष 25 से 30 प्रतिशत की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर डीएपी और यूरिया की मात्रा भी कम होगी। वहीं हरी फसल पर घोल का छिड़काव टॉनिक का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed