फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Order to neutralize wear helmets

बेअसर है हेलमेट पहनने का आदेश 

Fri, 08 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Order to neutralize wear helmets
बिना हेलमेट के बाइक चलाते पुलिसकर्मी।
 राज्य सरकार ने बुधवार को दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के हेलमेट  लगाने का शासनादेश जारी कर दिया है। कैबिनेट का फैसला पहले हो चूका  है। बावजूद इसके जिले में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पीछे बैठने वाले  की बात ही छोड़ दें, बाइक चालक भी हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। एसपी  के आदेश के बावजूद पुलिस वाले भी बगैर हेलमेट लगाए गश्त कर      रहे हैं। 
विज्ञापन

गुरुवार  की सुबह साढ़े दस बजे लाल बहादुर शास्त्री पार्क के सामने दो पुलिस कर्मी  एक बाइक पर बगैर हेलमेट लगाए शान से गुजरते दिखे। यही नहीं एलबीएस कटरा के  सामने दोनों ने बाइक रोक कर दूसरे पुलिसकर्मी से बात भी की। इसके बाद भीड़  के बीच रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ गए। इसी तरह सुबह 11 बजे कोतवाली के  ठीक सामने एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक गुजरे। तीनों ने कोतवाली की तरफ  एक नजर देखा भी लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं मिला। यही नहीं आधे घंटे  में पचास से अधिक बाइक सवार गुजरे जो बगैर हेलमेट थे। इसी तरह साढ़े 11 बजे  अति व्यस्त रेलवे रेलवे स्टेशन के ठीक सामने आधे घंटे में दो से सौ से  अधिक बाइक सवार गुजरे, कोई अकेला तो कोई बगैर हेलमेट ट्रिपल सवारी चल रहा  था। स्टेशन के ठीक बगल में पिकेट ड्यूटी भी लगती है, पुलिस कर्मी वहां खड़े  सवारी वाहनों को देख रहे थे लेकिन बाइक सवारों से उन्हें कोई मतलब नहीं  था। दोपहर बारह बजे भीड़ भाड़ वाले चकिया तिराहा पर भी यही नजारा देखने को  मिला। उधर एसपी किरीट राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को वाहन चालकों को चेक किया गया। हेलमेट न पहनने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आगे पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed