फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Order to confiscate land for non-payment of fine

Chandauli News: जुर्माने की राशि न देने पर जमीन कुर्क करने का आदेश

Mon, 02 Feb 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Order to confiscate land for non-payment of fine
सकलडीहा। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने रविवार को परिवार न्यायालय में जुर्माने की राशि जमा न कराने पर एक आरोपी की जमीन कुर्क करने का आदेश दिया है। कुर्क की गई जमीन 20 फरवरी को तहसील में नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी भरत राम पर पत्नी रुक्मणि देवी ने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। सुनवाई के बाद अदालत ने भरत पर 8.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। तहसील की ओर से जुर्माने की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया लेकिन भरत ने इसे नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ तो वह फरार हो गया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने आरोपी की जमीन कुर्क करने का आदेश दिया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क की गई जमीन 20 फरवरी को नीलाम की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed