{"_id":"578401dd4f1c1b117a13e08b","slug":"opposition-bewildered-by-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों से घबराए विपक्षीः धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों से घबराए विपक्षीः धर्मेंद्र
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मेन्द्र यादव को स्मृति चिह्न देते सपाजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार ने साढ़े चार साल में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है। जिससे विपक्षी दल घबरा गए हैं और अनापशनाप बयान दे रहे हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार बयानवीर सरकार बन गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ये विचार बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने धानापुर के रमरजाय गांव में साठ फीट के हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण किया।
दो घंटे की देरी से सांसद यादव लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में पहुंचे तो छात्रों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। फीता काटकर छात्रसंघ भवन का उद्घाटन करने के बाद वे नगर पालिका इंटर कालेज प्रांगण में बने मंच पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि छात्र जीवन एक बार आता है। यह भविष्य का निर्धारण करता है। कहा कि प्रदेश सरकार ने नि:शुल्क एंबुलेंस, मुफ्त चिकित्सा, नहरों में मुफ्त पानी, युवाओं को लैपटाप, छात्राओं को कन्या विद्या धन दिया है। जबकि केंद्र सरकार सिर्फ युवाओं को सपने दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने तीन ताह में काला धन वापस लाकर लोगों को देने की बात कही थी। धन तो नहीं मिला लेकिन महंगाई के डोज ने जन जीवन को त्रस्त कर दिया है। इसके पूर्व छात्र नेताओं ने चांदी का मुकुट और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्य मंत्री सुमन यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, मनोज सिंह काका, बाबूलाल यादव, प्रभुनारायण यादव, मुलायम सिंह यादव सहित छात्र नेता मौजूद रहे।