फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposing bullock cart journey against the new agricultural law

बैलगाड़ी यात्रा निकाल कर नए कृषि कानून का किया विरोध

Sun, 27 Dec 2020 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Opposing bullock cart journey against the new agricultural law
कंदवा/सकलडीहा। नए कृषि कानून का विरोध लगातार जारी है। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल कर कानूनों का विरोध किया। उन्होंने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को नए कानूनों की खामियां गिनाई। इसी तरह पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने महुंजी में चौपाल लगाकर किसानों को नए कानून के बारे में बताया। सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव ने भी चौपाल लगाकर नए कृषि कानून किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने पौनी गांव से बैलगाड़ी और पदयात्रा की शुरूआत की। उन्होंने कसवड़, गोरखा हरिपुर, अमडा सहित विभिन्न गांवों में पहुंच कर किसान चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा नया कृषि कानून किसानों के लिए अभिशाप साबित होगा। कहा कि सरकार ने यह काला कानून से बड़े बड़े व्यापारियों को लाभ दिलाने के लिए लाया गया है। जब तक किया काला कानून वापस नहीं हो जाता है सपा कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर लल्लन बिंद, अशोक प्रधान, संतोष पटेल, संतोष उपाध्याय, जेपी यादव, गुड्डू यादव, दुलारे यादव, छन्नू प्रधान, ददन यादव, रामाज्ञा यादव, शिवपूजन यादव रहे। इसी तरह पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने महुजी गांव में किसान चौपाल में किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कृषि कानून के खिलाफ किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून किसान हितैषी न होकर कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने वाला है। यदि इन कानूनों का विरोध नहीं किया तो किसानों की पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी का संवैधानिक निर्धारण करके किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलवाने का प्रयास करना चाहिए। मंडियों में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में सरकार को पहल करना चाहिए था,लेकिन सरकार मंडियों को ही खत्म करने की साजिश रच रही है। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, हृदय नारायण, कृष्णानंद यादव, रामनाथ बिंद, द्वारिका प्रसाद, बहादुर बिंद, लल्लन गोंड़, किशोर राम रहे। सकलडीहा: स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों को नए कृषि कानूनों के बारे में समझाया। क्षेत्र के जमुनीपुर से धनउर होते हुए नईबाजार तक सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने पदयात्रा की। इस मौके पर हुई सभा में सरकार को अपने तानाशाह रवैये को बदलना होगा। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि किसान काला बिल वापस किए बगैर मानने वाले नही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, राम उजागिर गोंड, प्रभात यादव, अनिल चौहान, अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जमुना विश्वकर्मा, शशीकांत भारती, रामअवध गौड, अभिषेक सिंह, गुड्डे यादव रहे। नईकोट गांव में सेचन यादव ने जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं हो पाती, यदि पानी आता भी है तो टेल तक नहीं पहुंच पाता। इस मौके पर इंद्रजीत शर्मा, झारखंडी यादव, गरीब अंसारी, शिवपूजन पाल, मोहन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed