फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposed petrol price hike

पेट्रो मूल्य वृद्िध का किया विरोध

Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Opposed petrol price hike
मांगों के समर्थन में पीडीडीयू नगर के शास्त्री पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रो मूल्यों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के जीटी रोड के समीप शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने, बिजली गिरने से मृत किसानों के परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरने में प्रदेश कांग्रेस सचिव सरिता पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम में कमी हो रही है, ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम घटने चाहिए लेकिन सरकार टैक्स में बढ़ोत्तरी कर इसे और महंगा कर रही है। दूसरी तरफ जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। इसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि देश में संविधान व लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। रामजी गुप्ता ने कहा कि अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर कमरतोड़ महंगाई का दंश देने वाली भाजपा सरकार से जनता घुट-घुट कर जीने पर विवश हैं। इस मौके पर आनंद शुक्ला, अरुण कुमार द्विवेदी, शशिनाथ उपाध्याय, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, मुजाहिद अख़्तर, सतपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed