फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opium worth 11 lakh recovered at PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन पर 11 लाख रुपये की अफीम बरामद

Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opium worth 11 lakh recovered at PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के संयुक्त अभियान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 11 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद हुई है। युवक युवती झारखंड के कोडरमा से अफीम दिल्ली किसी को देने जा रहे थे। अफीम बरामद कर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी लगातार रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की भोर में चार बजे प्लेटफार्म संख्या छह पश्चिमी छोर पर नाम पट्टिका के पास एक युवक युवती दिखे। दोनों को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 2.02 किलो अफीम बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: महेन्द्र कुमार पांडेय निवासी ग्राम और थाना गिधोर, जिला चतरा, झारखंड और पार्वती निवासी ग्राम लावेदा, पोस्ट जरगोह, थाना तमाड़ जिला रांची, झारखंड बताया। बताया कि दोनों अफीम कोडरमा से लेकर दिल्ली जा रहे थे। अफीम को वहां एक व्यक्ति को देना था। इसके बदले उन्हें पैसे मिलते। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख रुपये है। बरामदगी टीम में जीआरपी एसआई संतोष कुमार ओझा, सीआईबी निरीक्षक पंकज यादव, आरपीएफ एसआई अश्वनी कुमार, सरिता गुर्जर, कांस्टेबल संतोष यादव, पवन कुमार, प्रकाश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 11 लाख रुपये मूल्य के अफीम के साथ गिरफ्तार युवक युवती दरअसल हावड़ा बिकानेर से यात्रा कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल ने पूर्व सूचना के आधार पर मोबाइल पर आए युवती की फोटो से मिलान कर तस्करी के आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ को सूचना मिली कि हावड़ा बिकानेर एक्सप्रेस से युवक-युवती तस्करी के अफीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। दोनों गया स्टेशन से ट्रेन पर सवार होने वाले हैं। इस पर आरपीएफ की टीम गया स्टेशन पर खोजबीन की लेकिन तब तक ट्रेन खुल गई। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन पर इसकी सूचना दी गई। गया स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को भी भेजा गया। पता चला कि पार्वती कुमारी ट्रेन के एस-8 कोच के 54 नंबर सीट पर सवार है। इसके आधार पर आरपीएफ सीआईबी के निरीक्षक पंकज कुमार यादव, आरपीएफ के एसआई अश्विनी कुमार, सरिता गुर्जर, पवन कुमार आदि सतर्क हो गए। ट्रेन के पहुंचने पर युवक और युवती पकडे गए।
शिकारगंज। स्थानीय चौकी पुलिस ने शिकारगंज कस्बा के महाराजा कोठी पोखरा के पास सोमवार की देर शाम 1.3 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस सोमवार की शाम शिकारगंज में स्थित महाराजा कोठी पोखरा के पास से गश्त कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.3 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार क्षेत्र के अमरा दक्षिणी गांव निवासी रामअवतार का चालान किया गया है। बताया कि गांजा तस्कर के पर पहले से चकिया कोतवाली में दो और मिर्जापुर के अहरौरा थाना में एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह, जलभरत, शिवांशु सिंह, अरुण गिरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed