{"_id":"69fe455f4db3f7e2e90d0dec","slug":"opium-kothi-road-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-29-lakh-providing-relief-to-a-population-of-two-thousand-chandauli-news-c-189-1-svns1013-148228-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 29 लाख से होगी अफीम कोठी रोड की मरम्मत, दो हजार की आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 29 लाख से होगी अफीम कोठी रोड की मरम्मत, दो हजार की आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन
नगर के सुभाष नगर वार्ड स्थित अफीम कोठी रोड की मरम्मत शीघ्र ही नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। 10 वर्षों बाद इस मार्ग की मरम्मत होने जा रहा है। नगर पालिका की ओर से 29 लाख रुपये की लागत से यहां सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही नाली भी बनाई जाएगी। मार्ग और नाली का निर्माण होने से दो हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। चेयरमैन ने बरसात से पहले इस मार्ग का निर्माण पूरा कराने का भरोसा दिया है।
नगर के सुभाष नगर वार्ड स्थित अफीम कोठी मार्ग की स्थिति पिछले दस साल से खराब है। सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से होते हुए लोग कुढ़े खुर्द और छित्तमपुर गांव को भी जाते है। लगभग दो हजार की आबादी इस मार्ग से आवागमन करती है। इस मार्ग पर दो लॉन है। नगर पालिका की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 29 लाख रुपये की लागत से सीसी (सीमेंट कंक्रीट) मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही नाली बनायी जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है।
सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर ने कहा कि अफीम कोठी मार्ग को इस बार सीसी मार्ग बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर की जारी हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बारिश के पहले निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।