फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Operating period of nine pairs of special trains extended

Chandauli News: नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी

Wed, 03 Jul 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Operating period of nine pairs of special trains extended
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। पटना और दानापुर से अहमदाबाद, बलसाड़, उधना, साबरमती, इंदौर के बीच ये ट्रेनें अब जुलाई भर चलेंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में अहमदाबाद पटना स्पेशल अब 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जबकि पटना से अहमदाबाद के लिए यह ट्रेन तीस जुलाई प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह अहमदाबाद दानापुर स्पेशल तीस सितंबर तक अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से जबकि दानापुर से अहमदाबद के लिए एक अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह बलसाड़ दानापुर स्पेशल अब तीस सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को जबकि दानापुर से बलसाड़ के लिए प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन चलेगी। साबरमति पटना स्पेशल अब 24 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को जबकि पटना साबरमती स्पेशल 26 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर) पटना स्पेशल अब 26 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जबकि पटना से इंदौर के लिए यह ट्रेन 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसी तरह उधना-पटना स्पेशल अब 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को जबकि वापसी में यह ट्रेन पटना से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को, उधना बरौनी स्पेशल अब उधना से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलाई जाएगी, जबकि बरौनी से यह ट्रेन एक अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल अब 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को जबकि कटिहार से यह ट्रेन 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। हापा नाहरलगुन स्पेशल अब 25 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को जबकि वापसी में यह ट्रेन नाहरलगुन से हापा के लिए 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed