फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   OPD 1400 in the district hospital, more people suffering from seasonal diseases

Chandauli News: जिला अस्पताल में ओपीडी 1400, मौसमी बीमारियों से पीड़ित अधिक रहे

Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
OPD 1400 in the district hospital, more people suffering from seasonal diseases
जिला अस्पताल में दवा की पर्ची लेने और दवा लेने के लिए ओपीडी के बाहर खड़ी महिलाएं व पुरुष। संवाद
रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनपद में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़कों और गलियों में जमा पानी से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया और फंगल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचने वाले कुल 1400 मरीजों में 400 से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 1400 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी जांच इकाई पर सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बारिश के बाद मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया का खतरा अधिक होता है। हैजा और डायरिया दूषित पानी और भोजन से फैलते हैं, जिससे दस्त और उल्टी की समस्या होती है।
टाइफाइड सैल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से होता है जो संक्रमित भोजन या पानी के माध्यम से फैलता है। फंगल इन्फेक्शन नमी और गीलापन बढ़ने से त्वचा पर संक्रमण का खतरा बढ़ाता है।

हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीएं
जिला अस्पताल के डॉक्टर आर.के. वर्मा ने कहा कि हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीएं। भोजन को ढककर रखें और हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें। पैरों और नमी वाले हिस्सों को सूखा व साफ रखें ताकि फंगल संक्रमण न हो। किसी भी प्रकार के बुखार, चकत्ते या उल्टी-दस्त की स्थिति में स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed