{"_id":"62b756fe588a6374b01c4282","slug":"only-one-complaint-letter-came-on-block-day-disposed-of-on-the-spot-chandauli-news-vns6606371159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस पर आया मात्र एक शिकायती पत्र, मौके पर निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस पर आया मात्र एक शिकायती पत्र, मौके पर निस्तारित
विज्ञापन
नियामताबाद/सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालयों पर शनिवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सकलडीहा ब्लॉक पर मात्र एक प्रार्थना पत्र आया जबकि नियामताबाद में कोई फरियादी नहीं पहुंचा। सकलडीहा में आए प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सकलडीहा में एकमात्र फरियादी ने परिवार रजिस्टर से नाम काटने की फरियाद की जिसका तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके बाद बीडीओ ने अमृत वन और अमृत सरोवर के तहत सचिवों को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री की सौ दिन कार्ययोजना के तहत सामुदायिक शौचालय और व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा की। कायाकल्प के तहत स्कूलों में हैंडपंप, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अंत में सभी सचिवों को 10 कुंतल भूसा एकत्र करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय रहे। वहीं नियामताबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक दिवस पर एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। बीडीओ ज्वाला यादव ने सचिवों के साथ अमृत सरोवर के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पौधरोपण व मनरेगा पर फीड बैक लिया। कहा कि आगामी 15 अगस्त तक विकासखंड के सभी 21 अमृत सरोवरों का कार्य पूरा कर मॉडल के रूप में पेश किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा मं मस्टररोल निकालकर अधिक संख्या में जॉब कार्डधारकों को कार्य दिए जाने को कहा। इस मौके पर सभी ग्राम विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी रहे।
नियामताबाद। शासन के निर्देश पर अमृत सरोवरों का नामकरण उस ग्रामसभा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, युद्ध में शहीद हुए जवान या पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति के नाम पर किया जाना है। इसके तहत बीडीओ ने सभी ग्रामपंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की खोजकर नामकरण किए जाने का निर्देश दिया है।