{"_id":"6a554d3e5d70473d230bde37","slug":"online-applications-open-for-admission-to-13-iti-trades-chandauli-news-c-189-1-chl1002-151336-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आईटीआई के 13 ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आईटीआई के 13 ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन
जिले के एकमात्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रेवसा सहित सभी 42 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस वर्ष भी प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 13 ट्रेडों के लिए 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने के बाद 48 घंटे तक ऑनलाइन संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि अभ्यर्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को समय रहते सुधार सकें।
राजकीय आईटीआई रेवसा में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्राफ्ट्समैन सहित विभिन्न रोजगारपरक ट्रेड संचालित हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को www.scvt-up.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
आवेदन के दौरान हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।