फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One thousand teachers will check copies

Chandauli News: एक हजार शिक्षक जांचेंगे कापियां

Fri, 15 Mar 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
One thousand teachers will check copies
चंदौली। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा। जिले में बनाए गए तीन मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में एक हजार शिक्षक कॉपियां जांचेंगे। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन केंद्रों पर कुछ विषयों की कॉपियां पहुंचा दी गईं। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज सदर, नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 84 हजार, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में 60 हजार और नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक लाख कॉपियां जांची जाएंगी। इन केंद्रों पर 50 हजार कॉपियां आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed