फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One thousand acres of farmland submerged due to water hyacinth in the drain

नाले में जलकुंभी लगने से एक हजार एकड़ खेत जलमग्न -बाबूलाल

Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
One thousand acres of farmland submerged due to water hyacinth in the drain
पीडीडीयू नगर/ नियामताबाद। इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो से निकलने वाला गंदा पानी नाला के माध्यम से चंदरखा, गौरी गांव होते हुए गडई नदी में जाकर मिलता है। नाले में जलकुंभी लग जाने से पानी जाम हो गया। इससे दर्जन भर गांवों के सिवान जल मग्न हो गया और एक हजार एकड़ खेतों की नर्सरी बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरी, बिलारीडीह, गंगेहरा बौरी, नदेसर नियमताबाद, सिरसी, भरछा, रामपुर, चंद्रखा के किसानों ने अपनी समस्या को पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल को अवगत कराया। सपा नेता ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से जलकुंभी हटाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीयल एरिया फेस दो से निकलने वाला गंदा नाला क्षेत्र से होते हुए गडई नदी में जाकर गिरता है। पूरे नाले में जलकुंभी फैल गया है। इस कारण गंदा पानी आगे नहीं जा पा रहा है। नाला का पानी पूरे सिवान के खेत में भर गया है। बाबूलाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान मार्कंडेय बिंद, मुन्नालाल, छांगुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed