फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One hundred and fifty bighas of wheat crop ashes from the fire

आग से डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One hundred and fifty bighas of wheat crop ashes from the fire
चहनियां के महुअरकला में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : CHANDAULI
जिले में आग की विनाशलीला जारी है। शुक्रवार को अलग अलग इलाकों में अज्ञात कारणों से लगी आग ने खेतों में खड़ी 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल को लील लिया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग बुझाई। इलिया के बंगालीपुर, कलानी और हथमरिया गांव के सिवान में आग से सौ बीघा से अधिक की गेहूं की फसल नष्ट हुई। वहीं चहनियां के महुअरकला गांव में 17 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं सकलडीहा के नोनार में आग से चालीस बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

इलिया। क्षेत्र के बंगालीपुर, कलानी गांव तथा हथमरिया मौजा के सिवान में शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लगी गयी। इस घटना में 50 से अधिक किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की 100 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बंगालीपुर गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर में आग की लपटी उठती देख किसानो में अफरा तफरी मच गई। गांव के किसान दौड़कर खेतों तक पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। मगर तेज हवा के झोंके से आग तेजी से आगे बढ़ती रही और वह कलानी तथा हथमरिया मौजा के सिवान तक पहुंच गई। किसानों ने इसकी सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मी, फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना पाकर फायरब्रिगेड पहुंची लेकिन पानी के अभाव में मूकदर्शक बनी रही। अग्निकांड में कलानी गांव के संतराम गिरी, बनारसी साव, जगदीश मौर्य, जयनारायण सिंह, गुड्डू यादव, शिवधारी यादव, नागेंद्र सिंह, शिवकुमार, सुदामा, निखिल मौर्य, सियाराम यादव, प्रदीप मौर्य, कमला सिंह, लाल बिहारी, उदय नारायण, अरविंद सिंह, साधु यादव सहित 21 किसानों तथा धनरिया खुर्द और डेहरी कलां गांव के कुल पचास से अधिक किसानों के लगभग 100 बीघा से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार आलोक कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर आग से हुई किसानों की फसलों की क्षति की सूची तैयार की। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि बंगालीपुर, कलानी, हथमरिया मौजा में लगी आग से फसल की क्षति हुई है। पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से 17 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
बलुआ थाना के महुअरकला गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 17 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अपने मेहनत की फसल को जलते देख किसानों के आंखों से आंसू निकल आए।
महुअर कला गांव में शुक्रवार की दोपहर में देवी मां के बगीचे के पास स्थित सीवान में गेहूं के खेतों में अचानक आग की उठती लपटें देख ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग बुझी लेकिन तब तक 17 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। आग लगने से जसवंत सिंह, बलवंत सिंह,शांति, हरिशंकर, जयशंकर, कुबेरनाथ, चंद्रभूषण, बृजभूषण, कन्हैया विश्वकर्मा,वंशी, लालमनी के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से जलती फसल देख् कर किसान आंसू नहीं रोक पाए।
नोनार में 36 किसानो की चालीस बीघा फसल नष्ट
खेतों में अगलगी की घटना से किसान दशहत में है। शुक्रवार की शाम चार बजे नोनार गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण 36 किसानों की चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग बुझाई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजय मिश्रा ने किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
नोनार गांव के किसान गेहूं की कटाई की योजना बना रहे थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई और गेहूू की फसल जलने लगी। गेहूं की फसल धू धू कर जलते देख किसानों में हाहाकार मच गया। शोर मचाते हुए किसानों ने आग बुझाना शुरू किया। घंटों प्रयास के बाद आग बुझी लेकिन तब तक पचास बीघा गेहूं की फसल जल गई। इस संबंध में एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि किसानों बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा दिलाया जाएगा।
04. बीडी़ से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के बरबसपुर गांव में जलती बीड़ी फेंक देेने से एक बीघा में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझी, इससे आस पास के खेत आग की चपेट में आने से बच गए। इस संबंध में एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि हल्का लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
क्षेत्र के भोड़सर गांव में शुक्रवार की दोपहर में रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इससे आस पास क मकान आग की चपेट में आने से बचे।

गांव निवासी शब्बीर की मड़ई गांव में है। शुक्रवार की दोपहर में शब्बीर घर वालों को साथ लेकर आधार कार्ड में संशोधन के लिए शहाबगंज आया था। इसी बीच मड़ई में आग लग गई। आग की लपट देख आस पास के लोग एकत्र हो गए। प्रयास कर आग बुझाई लेकिन तब तक मडई में रखे अनाज, बिस्तर, गैस चुल्हा, आलमारी सहित गृहस्थी का पूरा सामन जल गयगा। ग्राम प्रधान सोनी मौर्य ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed