{"_id":"61e464e6ba64330d425dc1de","slug":"one-died-of-corona-72-new-infected-found-chandauli-news-vns633939715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 72 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 72 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
जिलेे में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप जारी है। रविवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह तीसरी लहर की पहली मौत है। लंबे समय बाद संक्रमण से हुई मौत ने लोगों को सहमा दिया है। आज जिले में 72 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि 16 लोगों ने संक्रमण को मात दी है और स्वस्थ घोषित हुए हैं। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
कोरोना की तीसरी लहर को आम तौर पर हल्के में लिया जा रहा है। अब तक यही कहा जा रहा है कि तीसरी लहर में संक्रमितों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं और डरने वाली कोई बात नहीं है। इसी वजह से कोरोना के तेज प्रसार के बावजूद सुरक्षात्मक उपाय नहीं अपना रहे हैं। मगर रविवार को आई रिपोर्ट ने लोगों को बेचैन कर दिया है। लगभग छह माह बाद फिर से एक संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से 358 लोग काल कवलित हो चुके हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 18 महिलाएं, 47 पुरूष, दो बालक और पांच बालिकाएं सहित कुल 72 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक बरहनी, आठ चहनियां, चार चकिया ग्रामीण और एक नगरीय, पांच चंदौली ग्रामीण और सात नगर के रहवासी हैं। इसी तरह तीन संक्रमित नौगढ़ के, 12 नियामताबाद, 22 पीडीडीयू नगर, चार सकलडीहा, एक शहाबगंज के रहने वाले हैं। संक्रमितों में दो लखनऊ और 2 गौतमबुद्धनगर का रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं जिले में कोरोना की जाच के लिए रविवार को कुल 386 नमूने संग्रहित किये गए। इस तरह जिले मेें कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16751 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 499 है जबकि अब तक 15894 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।